फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशालय ने टीजीटी भर्ती के लिए चुनाव आयोग से मांगी मंजूरी

Thu, 10 Oct 2019 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी की 329 पदों पर बैचवाइज नियुक्तियां देने के लिए राज्य चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी है। प्रधान सचिव शिक्षा की ओर से इस बाबत चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है। बीते साल नवंबर में हुई कैबिनेट की बैठक  में टीजीटी के 835 नए पद भरने को मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 329 पद बैचवाइज भरने की इस साल फरवरी माह में प्रक्रिया शुरू की। इसमें टीजीटी आर्ट्स के 197, टीजीटी नॉन मेडिकल के 92 पद और टीजीटी मेडिकल के 42 पद घोषित किए गए। जुलाई महीने तक जिलों में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की गई।

अगस्त महीना स्टेट मेरिट बनाने में बीता। फिर मंत्रियों और विधायकों की ओर से नियुक्तियों के लिए जारी किए गए डीओ के चलते सूची फाइनल करने में देरी हुई। अब दो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने से मामला फंस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें