फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: तीसरी कक्षा से शुरू होगी संस्कृत की पढ़ाई

Mon, 29 Nov 2021 06:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय की पढ़ाई शुरू करने जा रहा है। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। नए विषय को शिक्षा बोर्ड तीसरी से पांचवीं कक्षा के लिए एक ही किताब शुरू करेगा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की दूसरी राजभाषा संस्कृत की पढ़ाई अब तीसरी कक्षा से शुरू होगी। छोटी कक्षा से इस विषय को शुरू करने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने खाका तैयार कर लिया है। इस नए विषय को शैक्षणिक सत्र 2022-23 से शुरू कर दिया जाएगा। इस विषय को तीसरी कक्षा से शुरू किया जाएगा, जोकि अनिवार्य होगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय की पढ़ाई शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। नए विषय को शिक्षा बोर्ड तीसरी से पांचवीं कक्षा के लिए एक ही किताब शुरू करेगा। इस दौरान एक ही किताब में अलग-अलग विषय होंगे, जिन्हें कक्षा के हिसाब से पढ़ाया जाएगा। इस विषय की अंतिम परीक्षा पांचवीं कक्षा में होगी, लेकिन तीसरी और चौथी कक्षा में इस विषय की मॉनीटरिंग को लेकर छात्रों के टेस्ट लिए जाएंगे। 

स्कूल शिक्षा बोर्ड तीसरी कक्षा से संस्कृत की पढ़ाई शुरू करने जा रहा है। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने खाका तैयार कर लिया है। अगले शैक्षणिक सत्र से इस विषय को शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें