फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- धर्मपुर को मंडी संसदीय क्षेत्र में लाने के होंगे प्रयास

Mon, 29 Nov 2021 06:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)

सार

सोमवार को सीएम जयराम ने  धर्मपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान 381 करोड़ के 96 विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया।उन्होंने कहा कि भविष्य में धर्मपुर को मंडी संसदीय क्षेत्र में मिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वर्तमान में धर्मपुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर में जनसभा में कहा कि धर्मपुर मंडी जिले का अभिन्न अंग है। भविष्य में धर्मपुर को मंडी संसदीय क्षेत्र में मिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वर्तमान में धर्मपुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि चुनावों में जीत-हार चलती रहती है। कांग्रेस को ज्यादा खुशी मनाने की जरूरत नहीं। आने वाले चुनावों में हम टक्कर के लिए तैयार हैं। उपचुनावों में एक बार तो श्रद्धांजलि के नाम पर कांग्रेस ने वोट ले लिए, लेकिन बार-बार श्रद्धांजलि के नाम पर वोट नहीं मिलते। आगामी विस चुनावों में बेहतर रणनीति के साथ उतरकर प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाई जाएगी। कांग्रेसी उपचुनाव जीतने के बाद विस चुनावों में जीत का सपना देख रहे हैं।

विज्ञापन


उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। कहा कि विपक्ष बार-बार हेलीकाप्टर की बातें करता है कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर की सैर करते हैं। हेलीकॉप्टर तो पहले से चल रहा है। उनके राज में तो यह लोगों की सेवा के लिए उड़ाया जा रहा है। अगर प्रदेश में कहीं भी कोई आपदा आती है तो इसका इस्तेमाल उसके लिए किया जाता है। कांग्रेस के राज में कोर्ट केस के लिए हेलीकाप्टर का उपयोग होता रहा है। इसमें ज्यादातर वकील ही सैर करते हैं, वह भी दिल्ली से शिमला। सोमवार को सीएम ने एक दिवसीय दौरे के दौरान 381 करोड़ के 96 विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र अगर मंडी में होता तो उपचुनाव का परिणाम कुछ और होता। जयराम सरकार में पूरे हिमाचल में समान विकास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें