फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजीव बिंदल बोले-4 जून को इंडी गठबंधन का कुनबा होगा धराशायी

Fri, 17 May 2024 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनावों के नतीजे आएंगे और इंडी गठबंधन का कुनबा धराशायी हो जाएगा। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनावों के नतीजे आएंगे और इंडी गठबंधन का कुनबा धराशायी हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी अपने सबसे निचले स्तर पर खड़ी होने वाली है। चार चरणों का मतदान पूरा होने के बाद अब ये घोषणापत्र से हटकर अलग तरह की घोषणाएं करने में लगे हैं। 75 प्रतिशत चुनाव पूरा होने पर नई घोषणाओं की तरफ बढ़ रहे हैं। डाॅ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस और सरकार आपे से बाहर है। शब्दों पर इनका कोई नियंत्रण ही नहीं है। इनके जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, उनके पास उपलब्धि के नाम पर कुछ बताने को नहीं है। इनके नेताओं ने झूठ बोल-बोलकर जनता को गुमराह किया है, उसका लावा अब फूटने वाला है।

विज्ञापन


अब इनकी झूठ बोलने की सीमा भी समाप्त हो चुकी हैै और अब ये गुस्से में हैं, बौखलाहट में हैं, किसी को भी गाली देने के लिए तैयार बैठे हैं। दावा किया कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने मोदी के साथ चलने का मन बना लिया है। कहा कि आज कांग्रेस के पास कोई नेता ही नहीं है, जो देश का नेतृत्व कर सके। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तो सीधा-सीधा कह दिया कि हिमाचल प्रदेश के 97 प्रतिशत हिंदुओं को हराकर हमने 2022 में सत्ता प्राप्त की है। इस बार हिमाचल की जनता हिसाब करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें