फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा विशेष सत्र: राष्ट्रपति से पहले राज्यपाल, सीएम और नेता प्रतिपक्ष देंगे वक्तव्य

Wed, 08 Sep 2021 11:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

राज्य सरकार और विधानसभा सचिवालय प्रशासन ने विशेष सत्र के लिए आमंत्रण पत्र भी तैयार कर लिए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस विशेष सत्र के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय प्रशासन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे के दौरान होने वाले विशेष सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। अब तक की तैयारियों के अनुसार करीब डेढ़ घंटा चलने वाले सत्र के दौरान राष्ट्रपति प्रदेश के पचास साल के सफर पर सदन को संबोधित करेंगे। वह प्रदेश की जनता को बधाई देने के साथ अहम उपलब्धियों का भी उल्लेख करेंगे। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी सत्र के दौरान बोलने का अवसर दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इनके बाद राष्ट्रपति सदन को संबोधित करेंगे और अंत में विधानसभा उपाध्यक्ष धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। राज्य सरकार और विधानसभा सचिवालय प्रशासन ने विशेष सत्र के लिए आमंत्रण पत्र भी तैयार कर लिए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस विशेष सत्र के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन


राष्ट्रपति दौरे पर मुख्य सचिव ने की अधिकारियों से चर्चा 
 मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 16 सितंबर से प्रस्तावित शिमला दौरे पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने कार्यालय के साथ के सभागार में संबंधित विभागों के विभिन्न अधिकारियों से मंत्रणा की। इनमें प्रशासनिक सचिवोें के अलावा जिला प्रशासन शिमला से जुडे़ अफसर भी बुलाए गए। मुख्य सचिव ने बारी-बारी से इस संबंध में विचार-विमर्श किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के दौरान अनाडेल से लेकर रिट्रीट छराबड़ा तक सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें