फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल सरकार ने शून्य विद्यार्थी संख्या वाले 100 प्राइमरी-मिडल स्कूल किए बंद, 120 को किया मर्ज

Tue, 29 Jul 2025 03:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने शून्य विद्यार्थी संख्या वाले 100 प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया है। साथ ही पांच विद्यार्थी संख्या वाले 120 प्राइमरी स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सरकार ने शून्य विद्यार्थी संख्या वाले 100 प्राइमरी स्कूल किए बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 72 प्राइमरी और 28 मिडल स्कूल बंद कर दिए हैं। पांच या इससे कम विद्यार्थियों की संख्या वाले 120 प्राइमरी स्कूल नजदीकी शिक्षण संस्थानों में मर्ज किए गए हैं। राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग ने मंगलवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की। कुछ माह पूर्व हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को अंतिम फैसला लेने के लिए अधिकृत किया था। अब मुख्यमंत्री से प्रस्ताव मंजूर होते ही शिक्षा सचिव ने स्कूलों को बंद और मर्ज करने की अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं।

विज्ञापन

यहां देखें शून्य विद्यार्थी संख्या वाले स्कूलों की सूची

विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले जिला बिलासपुर में दो, चंबा में आठ, हमीरपुर में एक, कांगड़ा में 12, किन्नौर में सात, कुल्लू में सात, लाहौल-स्पीति में छह, मंडी में 13,शिमला में 26, सिरमौर में सात, सोलन में आठ और ऊना में तीन प्राइमरी स्कूल बंद किए गए हैं। पांच विद्यार्थियों से कम संख्या वाले जिला कांगड़ा में 52, बिलासपुर में 15, हमीरपुर में चार, कुल्लू में एक, मंडी में 25, शिमला में नौ, सिरमौर में पांच, सोलन में छह और ऊना में तीन स्कूल मर्ज किए गए हैं। इन स्कूलों को तीन किलोमीटर के दायरे वाले स्कूलों में मर्ज किया गया है। अब आने वाले दिनों में मर्ज किए गए स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नजदीकी स्कूलों में पंजीकृत किया जाएगा। यहां कार्यरत शिक्षकों और गैर शिक्षकों को अन्य आवश्यकता वाले स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।
पांच या इससे कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूलों की सूची



 
विज्ञापन

बैग फ्री डे पर बच्चे सीखेंगे पहाड़ी बोली 
उधर, हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को महीने में एक दिन(बैग फ्री डे पर) पहाड़ी बोली सिखाई जाएगी।  शनिवार को बैग फ्री डे पर हर जिले के स्कूलों में बच्चे अपनी स्थानीय बोली में अध्यापकों से संवाद करेंगे। यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार लिया गया है। मंगलबार को स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में सभी उप शिक्षा निदेशकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें