श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत भरमौर बस स्टैंड से चौरासी मंदिर तक सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए। यात्रियों की सहायता एवं सुविधा के लिए शिकायत कक्ष भी खोले जाएंगे। सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी निशांत ठाकुर ने बुधवार को मणिमहेश न्यास की बैठक में कहा कि इस बार हेली टैक्सी की सुविधा मणिमहेश यात्रा से एक सप्ताह पहले शुरू कर दी जाएगी। मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत भरमौर बस स्टैंड से चौरासी मंदिर तक सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
यात्रियों की सहायता एवं सुविधा के लिए शिकायत कक्ष भी खोले जाएंगे। सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यात्रा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। बैठक में लंगर समितियों के अध्यक्षों ने भी अपने सुझाव रखे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने लंगर समितियों के अध्यक्षों को प्रशासन की ओर हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।