फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शांडिल बोले- निजी अस्पतालों को होगा बकाया राशि का भुगतान, डॉक्टरों के लिए परिसर में ही बनेंगे आवास

Fri, 20 Jan 2023 09:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, धर्मशाला/शिमला

सार

 स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीज को समय पर उचित इलाज मिल सके, इसके लिए डॉक्टरों के लिए अस्पताल परिसर में ही रहने की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
शाहपुर में पूर्व सैनिकों से मिले स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के निजी अस्पतालों में लोगों को आयुष्मान और हिमकेयर योजना के तहत चिकित्सा सुविधा मिलती रहेगी। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि निजी अस्पताल प्रबंधन के लिए बकाया राशि का जल्द भुगतान होगा। इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें चल रही हैं। उल्लेखनीय है कि निजी अस्पताल प्रबंधन हेमकेयर और आयुष्मान योजना कार्ड में चिकित्सा सुविधा देने से मना कर रहे हैं। इसको लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ऊना इकाई ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी मुलाकात की थी। इन्होंने 20 जनवरी से चिकित्सा सुविधा बंद करने का एलान किया था। निजी अस्पताल प्रबंधकों के सरकार के पास 20 से 25 लाख तक के बिल पेंडिंग हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीज को समय पर उचित इलाज मिल सके, इसके लिए डॉक्टरों के लिए अस्पताल परिसर में ही रहने की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से आवासीय परिसर विकसित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रयास किए जाएंगे। इससे मरीजों को हर समय त्वरित इलाज की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का कार्य मानवता और करुणा से जुड़ा है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कर्मचारी को सेवा भाव तथा समर्पण से अपनी ड्यूटी निभानी चाहिए। सिविल अस्पताल शाहपुर में पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कांगड़ा जिला के प्रवास के दौरान उन्होंने पाया कि कई अस्पतालों में ओटीए (ऑपरेशन थियेटर सहायक) के पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों को भरने के बारे में गंभीरता से विचार किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि दूर-दराज के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। प्रदेश में अस्पतालों को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि गरीब से गरीब नागरिक भी अपना इलाज अच्छे ढंग से करवा सके। इससे पूर्व रैत में सैनिक लीग शाहपुर के सदस्यों ने मंत्री के साथ बैठक की और अपनी विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं। सैनिक लीग ने डेंटल चेयर, ईसीएचएस, सैनिक विश्राम गृह निर्माण इत्यादि विषयों को मंत्री के सामने रखा। स्वास्थ्य मंत्री ने गंभीरता से सुनने के बाद उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें