फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harshwardhan Chauhan: उद्योग मंत्री बोले- पुलिस कर्मियों के बस किराये के फैसले में होगा संशोधन

Tue, 13 Aug 2024 07:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंगलवार को सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग के दौरान उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि पुलिस कर्मियों की ओर से मासिक 110 रुपये बस किराये के एवज में दिए जाते हैं।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी बसों में पुलिस कर्मियों के बस किराये को लेकर लिए गए फैसले में सरकार संशोधन करेगी। मंगलवार को सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग के दौरान उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि पुलिस कर्मियों की ओर से मासिक 110 रुपये बस किराये के एवज में दिए जाते हैं।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों की एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से इस फैसले को लेकर बात की है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि पुलिस कर्मियों की मांग के अनुरूप फैसले में संशोधन होगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हो रही भारी बारिश से औद्योगिक क्षेत्रों को करीब 100 करोड़ का नुकसान हुआ है। ऊना में भारी बारिश से स्वां नदी के पास नाले में बाढ़ आने से बाथू बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 8 से 10 कंपनियों को नुकसान हुआ है। उम्मीद है कि इस नुकसान से उबरने में केंद्र प्रदेश की मदद करेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें