फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश बबली बने कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन, रणधीर शर्मा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष

Thu, 05 Aug 2021 11:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

राकेश शर्मा बबली हमीरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
 
विज्ञापन
राकेश बबली व रणधीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा उर्फ बबली को प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। राकेश हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश श्रम एवं रोजगार विभाग के अवर सचिव अनिल कुमार कटोच ने गुरुवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। जयराम सरकार में हमीरपुर जिले पर ज्यादा मेहरबान है।

विज्ञापन


विभिन्न बोर्डों और निगमों में जिले से यह नौवीं नियुक्ति है। इससे पूर्व अजय शर्मा को एपीएमसी चेयरमैन, नवीन शर्मा को कौशल विकास निगम का प्रदेश समन्वयक, बंदना योगी को बाल कल्याण आयोग का चेयरमैन, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री को हिमाचल पथ परिवहन निगम का उपाध्यक्ष, कमल नयन शर्मा को कृषि सहकारी बैंक का चेयरमैन और राजेश ठाकुर को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया था।

इसके अलावा अशोक शर्मा को प्रदेश गोसेवा आयोग का चेयरमैन, भोरंज से भाजपा विधायक कमलेश कुमारी को सरकार ने बीते सप्ताह विधानसभा में उप मुख्य सचेतक के पद पर नियुक्ति दी है। हमीरपुर के ही अधिवक्ता अशोक शर्मा को एडवोकेट जनरल के पद पर नियुक्त किया है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत सिंह को भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उधर, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। जबकि राजस्व मंत्री सह अध्यक्ष होंगे।  रणधीर शर्मा पूर्व में नयना देवी से विधायक रह चुके हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें