फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राधाष्टमी पर चंद्रशेखर मंदिर में हुआ भव्य जागरण का आयोजन

Sat, 23 Sep 2023 03:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, साहो(चंबा)
विज्ञापन
मशहूर मुसाधा गायक पवन कुमार ने बांधा समां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

राधाष्टमी के पावन अवसर पर चंबा के कुनैला शिखर और ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। रात्रि कार्यक्रम में चंबा के मशहूर मुसाधा गायक पवन कुमार ने अपनी खंजरी की थाप पर दर्शकों को खूब नचाया। जबकि, अन्य जगराता पार्टियों के कलाकारों ने भी भक्तिरस की धारा प्रवाहित करने का काम किया। शनिवार सुबह कुनैला शिखर में लोगों ने स्नान किया। मान्यता है कि जो श्रद्धालू पवित्र मणिमहेश यात्रा पर नहीं जा पाते है वे कुनैला शिखर मंदिर के पास नदी के पानी में डुबकी लगते हैं।

विज्ञापन


वहीं, दुआट महादेव में राधाअष्टमी के उपलक्ष पर जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में राजू म्यूजिकल ग्रुप गैहरा एंड पार्टी ने एक के बाद एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर पंडाल में बैठे लोगों को नाचने पर विवश कर दिया। जागरण का आगाज संध्या ठाकुर ने गणेश वंदना के साथ किया। उसके बाद उन्होंने भजनों की झड़ी लगा दी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें