फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के आदेश: किसान सम्मान निधि लेने के लिए पूरी करनी होगी केवाईसी की औपचारिकता

Mon, 28 Mar 2022 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

केंद्र सरकार की ओर से किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की जानी है। केंद्र सरकार ने फर्जी तरीके से सरकार से वित्तीय मदद लेने वालों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। राज्य में आयकरदाता किसान भी केंद्र सरकार से दो-दो हजार की किस्त लेते रहे हैं। यह मामला प्रकाश में आने के बाद ऐसे लोगों की वित्तीय मदद बंद कर दी गई थी।  
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के साढ़े नौ लाख कृषकों को किसान सम्मान निधि की राशि हासिल करने के लिए केवाईसी की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। केंद्र सरकार की ओर से किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की जानी है। केंद्र सरकार ने फर्जी तरीके से सरकार से वित्तीय मदद लेने वालों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। राज्य में आयकरदाता किसान भी केंद्र सरकार से दो-दो हजार की किस्त लेते रहे हैं। यह मामला प्रकाश में आने के बाद ऐसे लोगों की वित्तीय मदद बंद कर दी गई थी।  

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में 9.5 लाख पात्र किसान केंद्र सरकार से सम्मान निधि ले रहे हैं। अभी तक किसानों ने दस किस्तें हासिल कर ली हैं। अब 11वीं किस्त जारी करने के लिए केंद्र सरकार ने किसानों से पहले केवाईसी की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कह दिया है। इससे सरकार यह भी पता लगा सकेगी कि कौन किसान और बागवान किसान सम्मान निधि के लिए पात्र है और कौन नहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें