महाराष्ट्र के पुणे में चल रही 41वीं राष्ट्रीय सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में गिरिपार क्षेत्र की कमरऊ पंचायत के मुनाणा निवासी अंंकुश तोमर की टीम ने कांस्य पदक जीता है। अंकुश वर्तमान में सेना में सेवाएं दे रहे हैं। मेेडल जीतने पर अंकुश ने कहा कि कुल देवता शिरगुल महाराज और देवी ठाहरी मां के आशीर्वाद से सफलता मिली है।
विज्ञापन
अंकुश के परिजनों रामलाल तोमर और गुलाबी देवी ने कहा कि अकुंश ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। अकुंश सेना की सर्विसेज टीम से खेलते रहे हैं। इस बार मध्यप्रदेश की टीम में शामिल रहे अंकुश तोमर, भानू, संकित और मनमोहन की टीम ने टीम इवेंट में हिस्सा लिया। इससे पहले नेशनल गेम्स में अकुंश स्वर्ण, रजत और एक कांस्य पदक जीत चुके हैं।