फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने से अब पॉस मशीन से मिलेंगे कूड़ा बिल, डेबिट कार्ड से कर सकेंगे जमा

विज्ञापन
Garveg Bill issued through paus machin
विज्ञापन
नगर निगम शुरू करेगा नई व्यवस्था, डेबिट कार्ड से मौके पर भुगतान कर सकेंगे लोग
विज्ञापन

क्रॉसर
हर वार्ड के सुपरवाइजर को देंगे पॉस मशीन
तीन साल पहले भी शुरू की थी ऐसी व्यवस्था
55 हजार से अधिक लोग देते हैं कूड़ा बिल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को अब कूड़े के बिल पॉस मशीनों से जारी होंगे। सैहब सोसायटी के सुपरवाइजर हर महीने घर आकर इन मशीनों से कूड़े के बिल जारी करेंगे। लोग मौके पर डेबिट कार्ड से इनका भुगतान कर सकते हैं।
नगर निगम अगले महीने से कूड़ा बिल भुगतान की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एक बैंक को यह मशीनें रिकॉर्ड सहित उपलब्ध करवाने को कहा है। बैंक के साथ इस बारे में बैठक हो चुकी है। 15 दिन के भीतर बैंक से यह मशीनें देने को कहा है। मशीनें मिलने के बाद नगर निगम इन्हें सभी 34 वार्डों के सुपरवाइजरों के हवाले कर देगा। इसके बाद सुपरवाइजर घर-घर जाकर बिल जारी करना शुरू कर देंगे। हालांकि जो लोग मौके पर ही बिल देना चाहते हैं, वह सिर्फ डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ही इसका भुगतान कर सकेंगे। कैश के तौर पर भुगतान की सुविधा अभी नहीं मिलेगी। लोग कैश में भुगतान करना चाहते हैं तो वह नगर निगम के कैश काउंटर पर आकर बिल जमा करवा सकते हैं। आने वाले दिनों में नगर निगम मौके पर ही कैश लेने की सुविधा भी दे सकता है। इसके अलावा कूड़ा बिल के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। नगर निगम शहर में 55 हजार से अधिक लोगों से कूड़ा बिल वसूलता है।
विज्ञापन

तीन साल पहले भी
शुरू की थी व्यवस्था
नगर निगम ने करीब तीन साल पहले पॉस मशीनों से कूड़ा बिल जारी करने की व्यवस्था लागू की थी, उस समय सिर्फ कैश के तौर पर मौके पर बिल भुगतान की सुविधा दी जा रही थी। कुछ महीने बाद यह व्यवस्था बंद कर दी गई। नगर निगम ने ऑनलाइन भुगतान की सुविधा देकर पॉस मशीनों से बिल देना बंद कर दिया। लोगों को घर पर बिल मिलने की बजाय मोबाइल मैसेज से बिल जाने लगे। लेकिन इस व्यवस्था में हजारों लोग ऐसे थे जिन्हें बिल नहीं मिले। कई लोगों ने ऑनलाइन बिल भुगतान की जानकारी न होने का हवाला देकर घर पर बिल देने की मांग की थी।
विज्ञापन

कर्मचारी को भी मिलेगा इंसेंटिव
पॉस मशीनों से बिल वसूली करने वाले सुपरवाइजर को प्रति बिल एक फीसदी इंसेंटिव देने का फैसला लिया है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि 15 दिन के भीतर नगर निगम को यह पॉस मशीनें मिल जाएंगी। लोगों को घर पर बिल देंगे जिसका लोग डेबिट कार्ड से मौके पर भुगतान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें