फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी थी तबीयत, रूटीन चेकअप और टेस्ट के बाद वापस लौटीं

Sat, 07 Jun 2025 09:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को अचानक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) पहुंचीं। डॉक्टरों ने उनका रूटीन चेकअप किया। 
विज्ञापन
आईजीएमसी से लौटती हुई सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब एक सप्ताह पहले शिमला प्रवास पर आईं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को अचानक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) पहुंचीं। डॉक्टरों ने उनका रूटीन चेकअप किया। एहतियातन उनके कुछ टेस्ट करवाए गए, जो सही पाए गए हैं। करीब एक घंटे बाद सोनिया वापस छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी के घर आ गईं। दो जून से सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका के घर में रह रही हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में 11 जून तक माैसम साफ, फिर दो दिन बारिश के आसार, जानें पूर्वानुमान


विज्ञापन

सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने पर सुबह डॉक्टरों की एक टीम छराबड़ा गई। इसके बाद सोनिया खुद शाम 6:25 बजे आईजीएमसी में चेकअप के लिए पहुंचीं। यहां वह डी ब्लॉक के बाहर गाड़ी से उतरकर पैदल लिफ्ट से होते हुए रेडियोलॉजी विभाग पहुंचीं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल आईं और जांच के बाद लौट गई हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना समेत अन्य कई अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। सोनिया के आने से अस्पताल परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। वह महज रुटीन जांच के लिए अस्पताल आईं थीं।
विज्ञापन

सीएम सुक्खू शिमला के लिए हुए रवाना
 इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आठ जून को ऊना विधानसभा क्षेत्र का दौरा रद्द हो गया है। वे शनिवार शाम को ऊना दौरा बीच में ही छोड़कर शिमला लौटे। मुख्यमंत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को 25.79 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात सौंपी जानी थी। सीएम का दौरा रद्द होने से जनता की उम्मीदों को झटका लगा। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। वह महज रुटीन जांच के लिए अस्पताल आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें