हमीरपुर की है महिला, करसोग में किसी व्यक्ति के पास रह रही
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह महिला हमीरपुर जिले की रहने वाली है। यहां एक व्यक्ति के घर पर करीब दो महीनों से रह रही है। जिस व्यक्ति के घर पर यह महिला रह रही है, उसकी शादी हो चुकी है। कुछ दिन पहले यह महिला भाग निकली थी। इस संदर्भ में व्यक्ति पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा था। आरोप है कि व्यक्ति ने इसके साथ मारपीट की।
बीते शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं ने इस महिला को कमरे में देखा तो उसका वीडियो बना लिया। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की चेन तुरंत खुल गई और वह उठ खड़ी हुई। उधर, डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि महिला की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी के पकड़ में आने के बाद ही सारी स्थिति साफ होगी। पुलिस नियमानुसार जांच कर रही है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। व्यक्ति को बुलाकर सारे मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी । अभी मामले की जांच जारी है।