फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छह महीने में 50 रुपये से कम में मिलेगी दाल'

Sun, 29 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने रविवार को नगरोटा बगवां के समलोटी स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहा कि सरकार अगले छह महीने तक डिपुओं में 50 रुपये से कम दाम पर दालें मुहैया कराएगी। इस दौरान बाली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से खासे नाराज दिखे।
विज्ञापन


उन्होंने पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए सिस्टम को बदलने की जरूरत बताई। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि विभाग के कर्मचारी अधिकारियों के घरों की बजाए सड़कों पर काम करते हुए नजर आने चाहिए। विभाग की लेटलतीफी और गुणवत्ता पर शोध की आवश्यकता है। सरकार विभाग के सिस्टम को बदलने पर विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार का 60 प्रतिशत बजट कर्मचारियों के वेतन में जा रहा है। कर्मचारियों के वेतन के साथ उनकी कार्यप्रणाली और काम करने की क्षमता को जोड़ना पड़ेगा। इस पर मंथन की आवश्यकता है।

बाली ने सरकारी अधिकारियों से बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की ताकीद भी की। शिक्षकों को सतही शिक्षा के साथ समाज सुधार और भविष्य निर्माण की शिक्षा प्रदान करने को कहा। बाली ने कहा कि सुरक्षित भविष्य के मद्देनजर तकनीकी शिक्षा के समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार राजकीय विद्यालयों में स्कूल समय के बाद वोकेशनल कोर्स शुरू करने पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें