फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुनाथ मंदिर चोरी मामले में पुलिस को 10 लाख इनाम

Sun, 29 Nov 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार कुल्लू के रघुनाथ मंदिर से चोरी का मामला सुलझाने पर प्रदेश पुलिस को 10 लाख इनामी राशि देगी। गृह विभाग की ओर से इस बारे में प्रदेश पुलिस मुख्यालय को पत्र जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय इनाम की राशि के सही हकदारों के बीच बांटेगा। इससे पहले वह बैठक करेगा, ताकि कोई हकदार इससे वंचित न रह जाए।
विज्ञापन


प्रदेश पुलिस प्रमुख डीजीपी संजय कुमार ने कहा कि जल्द इस बारे में बैठक की जाएगी। चोरी को सुलझाने के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया था। कई जांच एजेंसियों की मदद ली गई थी। भगवान रघुनाथ के कुल्लू स्थित प्राचीन मंदिर से उनकी मुख्य मूर्ति सहित पांच अष्टधातु की दुर्लभ मूर्तियां चोरी हो गई थीं।

रघुनाथ जी की मूर्ति बजौरा में हाउसिंग बोर्ड की कालोनी के समीप बरामद कर लिया था। इसी मूर्ति के साथ हनुमान की मूर्ति भी मिल गई थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था संजय कुंडू की निगरानी में यह कार्रवाई चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब क्या हुआ
8 दिसंबर 2014 की रात रघुनाथ मंदिर में चोरी की वारदात
9 दिसंबर सुबह मिली चोरी की जानकारी
9 दिसंबर को एडीजीपी कानून व्यवस्था संजय कुंडू ने संभाली कमान
9 दिसंबर को एसआईटी का गठन किया
10 दिसंबर को इंटरपोल और देश की सभी जांच एजेंसियों को अर्लट कर मदद मांगी गई
16 दिसंबर को संदिग्धों के स्केच जारी
19 जनवरी को सुराग मिलते ही नेपाल समेत देश के दूसरे राज्यों में पुलिस टीमें भेजी
23 जनवरी को आरोपी की निशानदेही पर सर्च आपरेशन , चोरी हुई मूर्तिया बरामद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें