फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baddi Fire: 30 घंटे बाद भी नहीं बुझी कंपनी के कबाड़ में लगी आग, अभी भी दो फायर टेंडर मौके पर किए गए हैं तैनात

Wed, 22 May 2024 09:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

बद्दी के थाना गांव में कंपनी के यार्ड में रखे कबाड़ में लगी आग 30 घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई है। आग बार-बार हवा के साथ सुलग रही है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बद्दी के थाना गांव में एम राउफ इंटरप्राइजेज कंपनी के यार्ड में रखे कबाड़ में लगी आग 30 घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई है। आग लगने का कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। दमकल विभाग के दो फायर टेंडर अभी भी मौके पर आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं। आग बार-बार हवा के साथ सुलग रही है। आग सुलगते ही उसे पानी डाल कर बुझाया जा रहा है। आग की घटना मंगलवार सुबह 10:30 बजे हुई।

विज्ञापन


थाना गांव में एम राउफ इंटरप्राइजेज कंपनी के गोदाम में रखा प्लास्टिक दाना, प्लास्टिक के ड्रम, शैंपू व केमिकल के ड्रम में आग लग गई थी। यहां से सामान की अन्य स्थानों पर सप्लाई जाती थी। इसके अलावा यहां पर पुरानी मशीनरी व कबाड़ रखा था। जो आग की भेंट चढ़ गया। नुकसान का आंकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। जोकि लाखों में बताया जा रहा है।

फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि प्लास्टिक में आग लगने से पानी डालने से भी कोई असर नहीं हो रहा है। एक बार आग बुझ जाने के बाद दोबारा भड़क रही है। फायर ब्रिगेड ने आग पर तो काबू पा लिया है लेकिन दोबारा कबाड़ में आग बार-बार सुलग रही है। इसके चलते दो फायर टेंडर मौके पर तैनात किए गए हैं। जैसे ही आग सुलगती है तो इस पर पानी डाला जाता है। जब तक आग पूरी तरह से नहीं बुझ जाती तब तक फायर टेंडर मौके पर ही तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें