फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: उद्योग में थर्मिक फ्लयूड के रिसाव से भड़की आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Thu, 24 Mar 2022 09:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)

सार

हिम वैली फूड्स उद्योग में गुरुवार दोपहर बाद अचानक आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। कुरकुरे और चिप्स बनाने वाले इस उद्योग के बायलर सेक्शन में अचानक आग गई। जान बचाने के लिए कर्मचारी बाहर की ओर भागे।
विज्ञापन
ऊना के उद्योग में भड़की आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र जीतपुर बेहड़ी स्थित हिम वैली फूड्स उद्योग में गुरुवार दोपहर बाद अचानक आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। कुरकुरे और चिप्स बनाने वाले इस उद्योग के बायलर सेक्शन में अचानक आग गई। जान बचाने के लिए कर्मचारी बाहर की ओर भागे। हालांकि, समय रहते उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 

विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र जीतपुर बेहड़ी में हाल में ही हिम वैली फूड्स उद्योग की स्थापना हुई थी। उद्योग में करीब  20 कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि उद्योग में गुरुवार को जब उत्पादन चल रहा था तो बायलर सेक्शन में अचानक थर्मिक फ्लयूड का रिसाव हो गया। इसने आग पकड़ ली। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उद्योग से धुएं के गुबार आसमान को छूने लगे।

घटना से उद्योग में अफरातफरी मच गई। कर्मचारी जान बचाने के लिए उद्योग से बाहर भागने लगे। उद्योग प्रबंधक ने कर्मियों को सुरक्षित निकालने के बाद इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र अंब को दी। अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। फायर टेंडर का पानी खत्म हो गया। इसके बाद तत्काल फायर टेंडर फिर से पानी लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए। बायलर सेक्शन के थर्मिक फ्लयूड का रिसाव कैसे हुआ, इसका भी अभी पता नहीं चला है। उद्योग के मालिक प्रेम चौधरी ने बताया कि वह अभी दिल्ली में हैं, लेकिन उद्योग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  उद्योग को हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें