फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में जब सीता बने प्राण, मदन पुरी राम

Mon, 09 Feb 2015 09:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
‘सुनो-सुनो ए दुनिया वालो! बापू की यह अमर कहानी’ को लिखने वाले राजेंद्र कृष्ण 1942 में नगरपालिका की नौकरी छोड़कर मुंबई चले गए।
विज्ञापन


इन्होंने 1946 में फिल्म ‘आज की रात’ में गीत लिखे, जिससे हुस्न लाल, भगत राम की जोड़ी ने गीत दिया और सुरैया ने गीत गाए। ये बहुत प्रसिद्ध हुए। थियेटर के एक अन्य कलाकार विजय कश्यप भी शिमला से ही हैं।

विजय कश्यप दूरदर्शन से ‘तेनाली राम’, ‘मुल्ला नसीरूद्दीन’, ‘मालगुडी डेज’ आदि में काम कर चुके हैं। शिमला के सुधीर मट्टू ने भी दूरदर्शन में कुछ सीरियल किए हैं।
विज्ञापन


शिमला की रूबीना दिलैक भी छोटे परदे पर छाई हुई हैं। ‘ब्लू अंबरेला’ चर्चित फिल्म के कारण हिमाचल की श्रेया शर्मा भी खूब चर्चा में है।

प्राण 1939 में लाहौर चले गए

यहां उन्होंने राम लीला में सीता की भूमिका निभाई थी। राम की भूमिका मदन पुरी ने की थी, जो आगे चलकर हिंदी सिनेमा में अभिनेता बने। प्राण 1939 में लाहौर चले गए थे, जहां 1940 में उनकी फिल्म यमला जट रिलीज हुई।

1939 में ही प्राण माल रोड शिमला में ‘देहली स्टूडियो’ में सहायक कैमरामैन के तौर पर काम करते थे। यहां से वह लाहौर गए और सन् 1941 में पंचोली फिल्मज की ‘खानदान’ में नायक बने। नूरजहां इसमें नायिका थीं और मनोरमा खलनायिका।

इसके बाद प्राण मुंबई गए और खलनायक के तौर पर मुकाम हासिल किया। अनुपम खेर का बचपन शिमला में गुजरा। बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी शिमला में ही जन्में और उन्होंने यहीं अभिनय सीखा।
विज्ञापन

प्रेम चोपड़ा और प्रेम चोपड़ा का भी शिमला से नाता

अभिनेत्री प्रीति जिंटा शिमला के रोहडू़ की मूल निवासी हैं। अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी शिमला में रह चुके हैं। उनकी शिक्षा भार्गव कॉलेज शिमला में हुई। इससे पहले वह एसडी स्कूल शिमला में पढ़े। ये नाभा में रहते थे।

इनके पिता स्थानीय नगरपालिका में थे। ये जाने-माने खलनायक बने। अभिनेता अमरीश पुरी शिमला के भार्गव कॉलेज में पढे़। वह शिमला में नाटकों में भाग लेते थे।

अमरीश पुरी, चमन पुरी और मदन पुरी तीनों शिमला में रहते थे। सिने जगत की दमदार शख्यिसत माने जाने वाले मनोहर सिंह शिमला के निकट क्वारा गांव से थे। गायकी के सरताज कुंदन लाल सहगल शिमला में रह चुके हैं।

मास्टर मदन और मास्टर मोहन का अधिकतर समय भी शिमला में बीता। मूक फिल्मों में अभिनय शुरू करने वाले पंडित विजय कुमार का नाम उल्लेखनीय है। वह भी शिमला में रहे। पत्रिका के वरिष्ठ संपादक यादविंदर सिंह चौहान ने कहा कि लेखकों के सहयोग से ही यह विशेषांक सचमुच संग्रहणीय बन गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें