फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को राहत: 70 हजार क्विंटल गेहूं खरीदेगा एफसीआई, इस बार 40 रुपये ज्यादा मिलेंगे दाम

Fri, 08 Apr 2022 11:03 AM IST
Krishan Singh सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

पिछली बार एफसीआई ने 1975 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की थी। इस बार किसान 40 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी के साथ गेहूं बेच सकेंगे। सिरमौर जिले में करीब 70 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। हरिपुर टोहाना, धौलाकुआं और कालाअंब में खरीद केंद्र स्थापित होंगे। 
विज्ञापन
गेहूं(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) इस बार प्रदेश के किसानों से 2015 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदेगा। पिछली बार एफसीआई ने 1975 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की थी। इस बार किसान 40 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी के साथ गेहूं बेच सकेंगे। सिरमौर जिले में करीब 70 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। हरिपुर टोहाना, धौलाकुआं और कालाअंब में खरीद केंद्र स्थापित होंगे। 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। वर्ष 2021 में भारतीय खाद्य निगम ने सिरमौर से रिकॉर्ड साढ़े 37 हजार क्विंटल गेहूं की सात करोड़ से अधिक खरीद की थी। किसानों से एमएसपी 1975 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदी गई थी।

विज्ञापन


इस बार एफसीआई ने प्रति क्विंटल करीब 40 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 2015 रुपये प्रति क्विंटल रेट कर दिया है। किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करना शुरू कर दिया है। अब तक 700 किसान पंजीकरण करवा चुके हैं। किसानों को चिह्नित खरीद केंद्रों में ऑनलाइन पंजीकरण, बैठने, पेयजल व शौचालयों की सुविधाएं जुटाने की व्यवस्था की जा रही है। एफसीआई ने सिरमौर जिले में गेहूं की खरीद का लक्ष्य भी बढ़ाया है। सिरमौर जिले के मैदानी क्षेत्रों में गेहूं पककर तैयार है। कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 15 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू की जाएगी। इस बार 70 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य रखा गया है। किसानों से 2015 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की खरीद होगी। मंडी समिति ने जिले के तीनों खरीद केंद्रों में पूरी व्यवस्था करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें