फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री मामला: राणा की पत्नी और बेटी की 25 करोड़ की संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी

Sun, 09 Jan 2022 02:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

फर्जी डिग्री मामले में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय के मालिक राजकुमार राणा की पत्नी और बेटी के भगोड़ा घोषित होने के साथ ही अब फर्जी डिग्रियां बेचकर खड़ी की गई उनकी 25 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी है।
विज्ञापन
फर्जी डिग्री मामला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय के मालिक राजकुमार राणा की पत्नी और बेटी के भगोड़ा घोषित होने के साथ ही अब फर्जी डिग्रियां बेचकर खड़ी की गई उनकी 25 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी है। इन संपत्तियों की जानकारी सीआईडी और पुलिस की संयुक्त विशेष जांच टीम (एसआईटी) को मिली थी।  जांच में यह पता चल गया था कि कैसे इन संपत्तियों को सस्ती दरों पर खरीदा दिखाया गया, जबकि उनके लिए कई गुना ज्यादा रकम नकद में चुकाई गई। चूंकि अभी तक मुख्य आरोपी की पत्नी और बेटी ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऐसे में कानूनी तौर पर उनकी संपत्तियों को जब्त या कुर्क करना ईडी या एसआईटी के लिए मुश्किल था।

विज्ञापन


अब कोर्ट की ओर से उन्हें भगोड़ा घोषित करने के बाद दोनों के नाम दर्ज अवैध संपत्तियों को जब्त करने के लिए एजेंसियों के हाथ खुल गए हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द भगोड़ा घोषित होने की सूचना को ऑस्ट्रेलिया की सरकार तक पहुंचाने की जुगत में लगी है, ताकि वहां की सरकार भारत के साथ पूर्व में की गई द्विपक्षीय संधि के अनुसार भगोड़े अपराधी को भारत भेज दे। इसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलवाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें