फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी: पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल समेत चार पर जबरन वसूली का केस दर्ज

Fri, 29 Oct 2021 10:28 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)

सार

डलहौजी में पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और अन्य चार लोगों के खिलाफ झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने और जबरन वसूली के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने हरीश चौधरी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
एफआईआर( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पुलिस थाना डलहौजी में पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और अन्य चार लोगों के खिलाफ झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने और जबरन वसूली के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। यह मामला डलहौजी निवासी हरीश चौधरी होटल रावी व्यू की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में हरीश चौधरी ने आरोपियों पर दो लाख 50 हजार रुपये की जबरन वसूली के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


हरीश ने शिकायत में लिखा है कि 10 अक्तूबर को किसी मामले को लेकर पटियाला से वर्दी पहने पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर, उनके साथ एक हेड कांस्टेबल और अन्य चार लोग सुभाष चौक के नजदीक स्थित उनके होटल में आए। वे उसे धमकाने लगे और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने लगे। इससे वह काफी डर गए। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने स्थिति देखते हुए बीस लाख रुपये की मांग की। वे डरा-धमका कर उनसे 2 लाख 50 हजार रुपये ले गए। शेष रुपये तीन-चार दिन में दोबारा आकर लेने की बात कही। उधर, डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने हरीश चौधरी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें