फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU Exam: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय में परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी

Tue, 06 Jun 2023 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने जून और जुलाई माह में प्रस्तावित स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं की परीक्षा की संभावित तिथियां जारी की हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने जून और जुलाई माह में प्रस्तावित स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं की परीक्षा की संभावित तिथियां जारी की हैं। संभावित तिथियों में 26 जून से परीक्षाएं शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 31 जुलाई तक चलेंगी। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि जून-जुलाई माह में प्रस्तावित परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी है।

विज्ञापन


विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर परीक्षा तिथियां देख सकते हैं। संभावित तिथियों को लेकर अगर किसी विद्यार्थी को कोई दिक्कत या सुझाव हैं तो 19 जून तक ईमेल के माध्यम से तकनीकी विवि को सूचित कर सकते हैं। 20 जून को फाइनल परीक्षा तिथियां जारी की जाएगी।

बी और एम फार्मेसी का परीक्षा परिणाम घोषित
 प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी फार्मेसी (पीसीआई) के पहले से लेकर आठवें नियमित सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया है। इसके अलावा बी फार्मेसी (पीसीआई) और बी फार्मेसी (सीबीसीएस) की रि-अपीयर परीक्षाओं का भी परिणाम घोषित किया है। तकनीकी विवि ने एम फार्मेसी के पहले और दूसरे सेमेस्टर के नियमित और रि-अपीयर परीक्षा भी परिणाम जारी किया। परीक्षार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट में परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें