फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की कोई सीमा नहीं, यह सतत प्रक्रिया : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को हमीरपुर जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि विकास की कोई सीमा नहीं होती है। यह एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले भौगोलिक दृष्टि से छोटा जिला है, लेकिन इसने विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने विकास योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग सभी विभागों को कार्य अच्छे तरीके से चल रहा है। राज्यपाल ने कहा कि प्रशासन तंत्र का आधार अधिकारी ही होते हैं, जो योजनाओं को सफलतापूर्वक कार्यान्वित करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पहली बार जिले के दौरे पर आए हैं और विकास की दृष्टि से यहां बहुत काम हुआ है, जो सबके सतत प्रयास से संभव हो पाया है। इसे वीरभूमि भी कहा जाता है और यहां की चर्चा प्रदेश से बाहर भी होती है। शिक्षा, सड़क, जलापूर्ति आदि विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वह अपने-अपने विभागों में कम से कम एक व्यक्ति को निक्षय-मित्र बनकर अपनाएं। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन को अभियान के तौर पर लिया जाना चाहिए और विशेषकर शिक्षा तथा पंचायतों को जागरूकता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे पर रोग लगाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। शुक्ल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को कौशल विकास की ओर आगे बढ़ाना चाहिए ताकि स्वरोजगार के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार के उन्हें अधिक अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को समृद्ध करने की आवश्यकता है जिसके लिए उन्हें बाजार व्यवस्था तथा उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। जल जीवन मिशन के तहत हमीरपुर जिले में करीब 99 फीसदी से अधिक लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा जिले में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें