फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग: केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक मीणा बोले- देश के पहले मतदाता से प्रेरणा लें युवा

Wed, 20 Oct 2021 05:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)

सार

मीणा ने श्याम सरण नेगी को बधाई दी और कहा कि देश के लिए गौरव की बात है कि 104 वर्ष की आयु में भी नेगी 30 अक्तूबर को उपचुनाव में वोट देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर युवाओं को देश के प्रथम मतदाता से प्रेरणा लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक विमल कुमार मीणा ने प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी से भेंट की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी विमल कुमार मीणा ने देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी से उनके आवास पर भेंट की। उनका कुशलक्षेम जाना और श्याम सरण नेगी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। यह शिष्टाचार भेंट थी। मीणा ने श्याम सरण नेगी को बधाई दी और कहा कि देश के लिए गौरव की बात है कि 104 वर्ष की आयु में भी नेगी 30 अक्तूबर को उपचुनाव में वोट देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर युवाओं को देश के प्रथम मतदाता से प्रेरणा लेनी चाहिए। लोकतंत्र के महापर्व में चुनाव वाले दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

विज्ञापन


श्याम सरण नेगी ने देश के प्रथम संसदीय चुनाव से लेकर अब तक हुए चुनावों के अनुभव भी साझा किए। नेगी ने बताया कि वर्ष 1951 में हुए प्रथम संसदीय चुनाव से लेकर आज तक उन्होंने सभी लोकसभा, विधानसभा और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में वोट डाला है। बताया कि 30 अक्तूबर को उपचुनाव में भी वह मतदान करेंगे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मीणा ने देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा और व्यय पर्यवेक्षक के संपर्क अधिकारी रितेश पटियाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें