फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटशेरा कॉलेज में छात्रों के बीच हुई धक्का मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर लगाने पर उलझे छात्र संगठन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के राजीव गांधी महाविद्यालय में छात्र संगठन कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता परिसर में पोस्टर लगाने को लेकर आपस में भिड़े। इस पर शिक्षकों में बीच बचाव कर किसी तरह मामले को शांत किया। सोमवार को हुई इस घटना को लेकर एबीवीपी ने आरोप लगाए हैं कि एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने उनके संगठन के खिलाफ बने पोस्टर लगाए।
विज्ञापन

एबीवीपी के इसका विरोध करने पर प्रशासन ने पोस्टर हटाए तो एसएफआई कार्यकर्ता बौखला गए। इसके कारण शिक्षकों के साथ भी धक्कामुक्की करने लगे। इकाई सचिव संचित ने कहा कि बीच बचाव करने आए एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ भी एसएफआई कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की की। इसमें कुछ ने हल्की चोटें आने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें