फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला एथलेटिक्स प्रतियोगिता: 1500 मीटर दौड़ में हमीरपुर के इशांत और तनवी प्रथम

Wed, 08 Nov 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

लड़कों के वर्ग में ऊंची कूद में कांगड़ा के नितिन धीमान प्रथम, हमीरपुर के अदित्या कपिल द्वितीय और कांगड़ा के सक्षम कौंडल तृतीय रहे। 
विज्ञापन
धर्मशाला में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में छात्र-छात्राओं की अंडर-19 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन ऊंची कूद समेत दौड़ के मुकाबले हुए। लड़कों में 1,500 मीटर दौड़ में हमीरपुर के इशांत प्रथम, सिरमौर के मोहम्मद जुनैद द्वितीय और कुल्लू के ऋषभ ठाकुर तृतीय रहे। लड़कियों में 1,500 मीटर दौड़ में हमीरपुर की तनवी ठाकुर प्रथम, मंडी की अंशुल द्वितीय और कांगड़ा की प्रिया तृतीय रहीं।

विज्ञापन


लड़कों के वर्ग में ऊंची कूद में कांगड़ा के नितिन धीमान प्रथम, हमीरपुर के अदित्या कपिल द्वितीय और कांगड़ा के सक्षम कौंडल तृतीय रहे। लड़कियों में सिरमौर की गुनगुन पहले, बिलासपुर की पलक ठाकुर दूसरे और ऊना की श्वेता तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में 100 मीटर दौड़ में कांगड़ा के अनुज प्रथम, कांगड़ा के ही आशीष कुमार द्वितीय और सिरमौर के गौरव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में सोलन की कनुप्रिया पहले, बिलासपुर की दिव्या दूसरे और शिमला की संजना तीसरे स्थान पर रहीं।

शॉटपुट में लड़कों के वर्ग में कांगड़ा के करंश पहले, चंबा के मनेश ठाकुर दूसरे और कांगड़ा के मृदुल जसरोटिया तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में सोलन की गुंजन ठाकुर पहले, हमीरपुर की महक ठाकुर दूसरे और मंडी की मनोरमा तीसरा स्थान पर रहीं। लड़कों में 1600 मीटर दौड़ में कांगड़ा प्रथम, सोलन द्वितीय और मंडी तृतीय रहा। लड़कियों में कांगड़ा प्रथम, हमीरपुर द्वितीय और मंडी तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने किया। उन्होंने कहा कि खेल ही एकमात्र ऐसा साधन है जो युवाओं को नशे के दलदल में फंसने से रोक सकता है। हर स्कूली छात्र को किसी ने किसी खेल स्पर्धा में जरूर हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिता के शुभारंभ स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें