फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: 8 दिसंबर से शुरू होंगी बी फार्मेसी की परीक्षाएं, संभावित तिथियां जारी

Wed, 08 Nov 2023 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 संभावित परीक्षा तिथि के अनुसार 8 दिसंबर से बीटेक, बी फार्मेसी, एमटेक, एमबीए, एम फार्मेसी सहित सभी यूजी व पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की संभावित परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। संभावित परीक्षा तिथि के अनुसार 8 दिसंबर से बीटेक, बी फार्मेसी, एमटेक, एमबीए, एम फार्मेसी सहित सभी यूजी व पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू होंगी। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि अगले माह प्रस्तावित परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी की गई हैं। संभावित परीक्षा तिथि से संबंधित किसी परीक्षार्थी का कोई सुझाव या किसी अन्य प्रकार की समस्या है तो वह 27 नवंबर तक ईमेल के माध्यम से सूचित कर सकता है। 30 नवंबर को फाइनल तिथियां जारी की जाएंगी।

विज्ञापन


परीक्षा तिथियों से संबंधित ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उधर, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने दिसंबर में प्रस्तावित यूजी व पीजी कक्षाओं की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी अपना परीक्षा फार्म बिना विलंब शुल्क के 28 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म नियमित विद्यार्थियों के अलावा रि-अपीयर और जिन्हें विशेष मौका दिया है, वे सभी भर सकते है। परीक्षा फार्म से संबंधित सूचना विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर विस्तार से देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें