फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शांडिल बोले- तय मानदंडों पर नहीं हो रहा है 102, 108 एबुलेंस का संचालन, सेवाओं में सुधार की जरूरत

Fri, 05 Jan 2024 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने शुक्रवार को 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं के संचालन और रखरखाव पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि एंबुलेंस सेवा प्रदाता को अपनी सेवाओं में सुधार करने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं का संचालन मानदंडों के अनुसार नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने शुक्रवार को 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं के संचालन और रखरखाव पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि एंबुलेंस सेवा प्रदाता को अपनी सेवाओं में सुधार करने की आवश्यकता है। जनता से शिकायतें मिली हैं कि कंपनी मानदंडों के अनुसार एंबुलेंस नहीं चला रही है। यह भी देखा गया है कि एंबुलेंस और संबंधित सेवाएं या तो क्रियाशील नहीं हैं या उनका रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा प्रदाता पर मरीजों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेवारी है और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने में किसी भी प्रकार की चूक पर सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश के लोगों की ओर से जन प्रतिनिधियों के ध्यान में यह बात लाई गई है कि एंबुलेंस सेवा प्रदाता की ओर से चलाई जा रही 102 और 108 एंबुलेंस में या तो बुनियादी सुविधाओं, जैसे सहायता प्रदाता, ऑक्सीजन सिलिंडर या अन्य चिकित्सा उपकरण का अभाव है या फिर इन बुनियादी सुविधाओं का पर्याप्त रखरखाव नहीं किया जा रहा है। यदि शीघ्र ही इन सेवाओं में सुधार नहीं किया गया और लोगों की असुविधाओं के चलते शिकायतें जारी रहीं, तो सेवा प्रदाता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक प्रियंका वर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बैरी, उप निदेशक (कानूनी), निदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं, अंकिता वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें