फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेश कुमार ने संभाला सीएम जयराम के सचिव का कार्यभार, सचिव जीएडी के कमरे में बैठेंगे

Thu, 13 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
आईएएस देवेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी देवेश कुमार ने राज्य सचिवालय में सीएम जयराम ठाकुर के सचिव का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पद छोड़ दिया। फिलहाल, वह सचिव जीएडी के कमरे में ही बैठेंगे, जहां पहले बैठते रहे हैं। आगामी दिनों में देवेश आर्म्सडेल स्थित इस कमरे से नीचे एलर्जली भवन के लिए भी शिफ्ट हो सकते हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एलर्जली भवन में बैठते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान सचिव संजय कुंडू भी यहीं बैठते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव की इस तरह की नियुक्ति लंबे वक्त बाद हुई है। अब तक सीएम कार्यालय में प्रधान सचिव ही बैठते रहे हैं। उनके अंतर्गत विशेष सचिव, संयुक्त सचिव आदि ही कार्यरत रहे हैं।

देवेश कुमार तेजतर्रार युवा अधिकारी हैं। वह लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी की भूमिका को भी अच्छे तरीके से निभा चुके हैं। आईपीएच और जीएडी जैसे विभागों में भी उनका अच्छा प्रदर्शन रहा है। पहले वह जिलों में उपायुक्त रह चुके हैं। सीएम कार्यालय के कामकाज में तेजी आए। इसके लिए उनकी विशेष तौर नियुक्ति की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें