फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से बढ़ीं मुश्किलें: पालकी में दो ग्लेशियर पार कर अस्पताल पहुंचाया बीमार बुजुर्ग

Wed, 19 Jan 2022 12:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)

सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की साहं पंचायत में बीमार बुजुर्ग को ग्लेशियर पार कर अस्पताल पहुंचाया गया। गांव के लोगों ने बुजुर्ग को पालकी में उठाकर पांच किलोमीटर पैदल सफर तय किया।
विज्ञापन
पालकी में दो ग्लेशियर पार कर अस्पताल पहुंचाया बीमार बुजुर्ग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारों ओर बिछी बर्फ की मोटी चादर के बीच पालकी में बैठाकर बीमार बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई गई। ग्रामीणों ने दो ग्लेशियर पार कर बर्फ की मोटी दीवारों के बीच करीब पालकी उठाकर पांच किलोमीटर का सफर तय किया। फिसलन भरे रास्ते में बीमार बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाना चुनौती से कम नहीं था।

विज्ञापन


यह मामला जनजातीय क्षेत्र भरमौर की साहं पंचायत का है। सोमवार दोपहर को बुजुर्ग मेंजरी राम की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें गांव से मीलों दूर अस्पताल पहुंचाना चुनौती से कम नहीं था। परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने मेंजरी राम को पालकी में बैठाया और अस्पताल की ओर चल दिए।

दो ग्लेशियरों के बीच फिसलन भरे रास्ते से होते हुए वे ढल्ली से साहं में सड़क तक पहुंचे। यहां से वाहन में बुजुर्ग को सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। उपचार के बाद मरीज को फिर पालकी में बैठाकर घर तक पहुंचाया। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भारी बर्फबारी के बाद अधिकांश पंचायतों के संपर्क मार्ग बंद हैं।
विज्ञापन


कई पंचायतों में अंधेरा पसरा है। ग्रामीण नरेश कुमार, प्रकाश चंद, दलीप कुमार, विनोद कुमार और सुरेश कुमार ने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने की मांग की है। एडीएम भरमौर संजय कुमार धीमान ने कहा कि भारी बर्फबारी से बंद मार्गों को बहाल करने में विभागीय मशीनरी और मेन पावर जुटी है। बुधवार तक ढल्ली-साहं सड़क खोलने का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें