औद्योगिक नगर बददी में महिलाओं को पैसे का लालच देकर धर्मांतरण करने के आरोप में बद्दी पुलिस ने सरकारी कर्मचारी पर मामला दर्ज कर लिया है। दो महिलाओं ने लिखित में आरोप लगाया कि था उक्त महिला कर्मचारी उनको लगातार धर्म परिवर्तन के लिए तीन लाख रुपये देने की बात भी कह रही है।
महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि इस धर्म के प्रचारक ने कहा कि तुम अपने पति को भी छोड़ दो और अपने सारे घर की मूर्तियां भी घर से बाहर फेंक दो। महिलाओं ने जब ऐसा करने से मना कर दिया तो सरकारी कर्मी ने उनको धमकाने लगी।
एएसपी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी मामले की जांच ही कर रही थी कि वीरवार को शिकायतकर्ता महिला के घर पर पथराव हो गया। इसके बाद बद्दी के तमाम हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी कर दी।