फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए करते थे तंग, जहर निगलकर दे दी जान

Wed, 25 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव टटेहड़ा की एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतका की पहचान रेखा देवी निवासी टटेहड़ा के रूप में हुई है। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। उसके मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले कम दहेज लाने के ताने मारकर उससे मारपीट करते थे और इसी के चलते उसने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया है।
विज्ञापन


मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति एवं जेठ-जेठानी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात रेखा की अपने पति के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी, जिस पर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 306 एवं 498ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जबकि मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। महिला की उम्र तीस साल थी और उसकी शादी 2009 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें