हमीरपुर के हरसोर के पास शुक्रवार दोपहर एक टैंपों के सड़क पर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पढ़ें, आग की लपटों में जिंदा जली 6 साल की मासूम
पुलिस के अनुसार ये सभी लोग लुधियाना के धर्मपुरा इलाके के रहने वाले हैं। ये एक टैंपो में सवार होकर हमीरपुर के दियोटसिद्घ स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे।
यहां इनका लंगर लगाने का कार्यक्रम था लेकिन दोपहर करीब पौने एक बजे हरसौर के पास इनकी गाड़ी पलट गई। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।