हिमाचल प्रदेश जिला सोलन के बददी-नालागढ़ हाईवे तेज रफ्तार सूमों ने तीन लोगों को कुचल दिया। इसमें एक बुज़ुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य को चोटें आई हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़ बद्दी हाईवे पर बागवानियां में यह हादसा मंगलवार शाम 4 बजे घटित हुआ। परवाणू के हाउसिंग बोर्ड की एक सूमो बद्दी की ओर से नालागढ़ आ रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी तेज रफ्तार में थी जिस वजह से चालक दुर्गा राम वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन अनियंत्रित होकर गलत दिशा में चला गया। इससे रेहड़ी किनारे बैठे लोग इसकी चपेट में आ गए।