फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की शिकायत की तो कमरे में बंद कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के तहत डंगार इलाके में कुछ लोगों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर डाली। इस महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि छेड़खानी करने वाले के खिलाफ इसने पुलिस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


पढ़ें, कमरा बंद कर हेडमास्टर ने की छात्राओं से शर्मनाक हरकत
पुलिस के अनुसार इस महिला से इसी गांव के रहने वाले प्यार चंद ने कुछ दिन पहले छेड़खानी कर दी थी। इसके बाद पीड़ित महिला ने इसकी थाने में शिकायत की थी।

पुलिस ने धारा 354 के तहत आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। इसके बाद से इसकी महिला के साथ रंजिश चल रही थी।
Trending Videos

मौका पाकर किया महिला पर हमला

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाने के बाद से महिला पति के साथ गांव से बाहर थी। शुक्रवार को वह डंगार इलाके में किसी विवाह समारोह में शरीक होने आई थी।

देर शाम पहले से ताक पर बैठे प्यार चंद के परिवार वालों ने उस पर हमला बोल दिया। पुलिस के अनुसार महिला का प्यार चंद की पत्नी, बहु और बेटे ने कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीट दिया।

लहूलुहान अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

परिजनों पर केस, सभी फरार

पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एचएचओ भराड़ी राजकुमार ने बताया कि महिला ने पहले ही प्यार चंद के खिलाफ भादंसं की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया था।

अब उसके साथ आरोपी के ही परिवार से जुडे़ कुछ लोगों ने मारपीट की है। जिन पर भादंसं की धारा 341, 342 और 34 तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें