सीआईडी मंडी की ओर से कुल्लू के ब्रौ थाना प्रभारी से चार लाख पैंतीस हजार की नकदी बरामद करने के मामले में वीरवार को एसपी कुल्लू ने एचएचओ को सस्पेंड कर इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा एएसपी कुल्लू निश्चिन्त नेगी को सौंप दिया है।
एसपी कुल्लू पदम चौहान ने बताया कि एएसपी दो दिन में इस मामले की जांच करेंगे, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सीआईडी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ब्रौ के थाना प्रभारी को मंडी के जयदेवी जा रही एक बस से चार लाख 35 हजार की नकदी बरामद की थी।
वहीं, थाना प्रभारी ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि यह नकदी उन्होंने किसी दोस्त से उधार ली थी, जिसे वे अपनी बीमार मां के इलाज के लिए लाए हैं। फिलहाल इस मामले पर सस्पेंस बना हुआ है जिसके बाद एसपी ने एसएचओ को सस्पेंड कर दिया।