अगर आप मेड रख रहे हैं तो सावधान हो जाएं। पहले पूरी तरह से सुनिश्चि कर लें कि मेड भरोसे के काबिल है या नहीं। उसका पुलिस वेरीफिकेशन भी करा लें। दरअसल, शहर में कई ऐसे गिरोह सक्रिय हैं जो मेड की आड़ में लाखों का चूना लगाकर रफूचक्कर हो जाते हैं।
ताजा मामला राजनगर का है, जहां रिटायर्ड इंजीनियर के घर तीन दिन पहले ही आई एक मेड 30 हजार रुपये और लाखों रुपये कीमत की ज्वैलरी चोरी कर ले गई। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि रिटायर्ड इंजीनियर आरबी चोपड़ा के बच्चे विदेश में रहते हैं। वृद्ध इंजीनियर पत्नी के साथ मकान में रहते हैं। उन्होंने अखबार में दिए विज्ञापन के आधार पर मेड रखी थी। मेड तीन दिन तक घर में रही। मौका मिलते ही मेड घर में रखी 30 हजार की नगदी और लाखों रुपये कीमत की ज्वैलरी ले कर रफूचक्कर हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हालिया मामले
कविनगर में मेड लाखों के जेवर लेकर रफूचक्कर
सिहानी गेट में मेड एडवांस पैसे लेकर चली गई
शास्त्रीनगर में मेड जेवर और नगदी ले कर भाग गई