फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी में मां को बचाने आई बेटी का गला दबाया

Sun, 04 May 2014 02:03 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
नसबंदी कालोनी में ऑनर किलिंग के मात्र दस घंटे बाद एक रिक्शा चालक रिजवान ने 16 वर्षीय बेटी हिना की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन


नशे में धुत पिता उसकी मां गुलशन को पीट रहा था। हिना मां को बचाने बीच में आ गई। हिना को बेहोशी की अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालत में सुधार आने के बाद उसे छुट्टी मिल गई है। गुलशन की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गढी जस्सी में किराए पर रहने वाली गुलशन ने बताया कि उसका पति रिजवान रिक्शा चलाता है। अपनी सारी कमाई की शराब पी जाता है। जबकि वह खुद ट्रॉनिका सिटी की धागा फैक्ट्री में काम करके आठ बच्चों की गुजर बसर कर रही है।

गुलशन का आरोप है कि उसका पति उसके पैसे भी छीनकर शराब पी जाता है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे रिजवान नशे में धुत था। शराब पीने से रोकने पर गुलशन को पीटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी हिना (16) मां को बचाई आई तो रिजवान ने उसका गला दबा दिया। गुलशन ने बताया कि हिना बेहोश हो गई तो किसी तरह उसे छुड़ाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गुलशन की शिकायत पर पुलिस ने रिजवान को केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें