31 मार्च को बच्ची परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद घर नहीं पहुंची थी।
कांगड़ा जिले के एक गांव में 13 साल की बच्ची से दुराचार हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नगर के साथ सटे इलाके में रहने वाली बच्ची के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। छानबीन के बाद पाया कि बच्ची के साथ एक युवक ने दुराचार किया है।
यह आपबीती बच्ची ने अपने परिजनों को बताई। पुलिस के समक्ष बच्ची ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले एक अन्य युवक ने भी उसके साथ दुराचार किया था। पुलिस ने आरोपी रिहालपुरा के 20 वर्षीय सचिन को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। 31 मार्च को बच्ची परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद घर नहीं पहुंची।
काफी तलाश के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो उसके परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले को लेकर पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया था।
छानबीन के बाद पता चला कि सचिन कुमार बच्ची को स्कूल से बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। एक अप्रैल की रात को युवक बच्ची को उसके घर छोड़ गया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, बच्ची द्वारा अन्य युवक पर लगाए गए आरोप को लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
वन विभाग की नर्सरी में कार्यरत महिला से दुराचार
डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि मामले की तहकीकात जारी है।
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर भरमौर थाना क्षेत्र की एक महिला से दुराचार का मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला वन विभाग की नर्सरी में काम करती है। महिला ने न्यायाधीश को सौंपे शिकायतपत्र में आरोप लगाया है कि 6 मार्च को जब वह नर्सरी में काम पर थी तो वहां मनी राम पुत्र मैथे निवासी एलमी आया।
आरोपी ने छेड़खानी के बाद उससे दुराचार किया। आरोपी ने पीड़िता को घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 354, 376, 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी वीर बहादुर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस महिला के लगाए गए आरोप की पड़ताल कर रही है। जल्द ही इस संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।