फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार कैदी ने पुलिस कस्टडी में प्रेमिका संग निगला जहर

Sat, 26 Mar 2016 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक/नाहन

सार

  • 21 मार्च से नाहन जेल से फरार था कैदी, बंजार के तांदी में दबोचा
  • जोनल अस्पताल मंडी में चल रहा फरार कैदी और प्रेमिका का इलाज
विज्ञापन
दोनों के साथ पांच साल का बच्चा भी था।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के सिरमौर जिले की नाहन जेल से 21 मार्च से फरार कैदी  पुष्पराज को जेल पुलिस के दो कर्मियों ने बंजार के तांदी में प्रेमिका संग धर दबोचा। जेल पुलिस टीम के जवान फरार कैदी को नाहन जेल ले जा पाते इससे पहले नेरचौक के पास कैदी ने प्रेमिका संग पुलिस कस्टडी में जहर निगल लिया।
विज्ञापन


दोनों की तबीयत बिगड़ता देखकर पुलिस कर्मी उन्हें रती थाना ले गए। दोनों के साथ पांच साल का बच्चा भी था। इससे पहले की रती थाना पुलिस दोनों से पूछताछ करती, दोनों ने उल्टियां करना शुरू कर दिया। तबीयत को ज्यादा बिगड़ता देख पुलिस कर्मी उन्हें रती अस्पताल में ले गए।

प्राथमिक इलाज के दोनों को यहां से जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया। अब दोनों की हालत स्थिर है। बल्ह थाना एसएचओ संजीव सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आईपीसी की धारा 309 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार कैदी पुष्पराज को हुई थी 10 साल की जेल

फरार कैदी पुष्पराज को एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 साल की जेल हुई थी।
नाहन के उप अधीक्षक जेल विकास भटनागर ने बताया कि पुष्पराज (29) एनडीपीएस एक्ट के तहत नाहन जेल में 10 साल की सजा काट रहा था। उसने साढ़े 8 साल की सजा पूरी भी कर ली थी। 15 अगस्त, 2017 को उसने जेल से बरी होना था।

जेल प्रशासन ने पुष्पराज के अच्छे आचरण को देखते हुए उसे ओपन जेल में रखा था। वह बाजार में सब्जी बेचता था। इसी दौरान उसको नाहन के अमरपुर मोहल्ला की एक 24 वर्षीय युवती से प्यार हो गया। दोनों ने भागने का प्लान बनाया। मौका देखकर पुष्पराज 21 मार्च की रात को जेल से फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें