एसआईयू (स्पेशल इनवेस्टिगेशन विंग) ने बरोटीवाला में एक घर में दबिश देकर एक महिला से चरस, अफीम, स्मैक और छह कारतूसों सहित लोडिड रिवाल्वर बरामद की है।
इस दौरान पुलिस ने हरियाणा के युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों मिलकर इस मकान में नशे का कारोबार चला रहे थे। पु़लिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घर में महिला व युवक नशीली दवाओं का कारोबार चला रहे थे। जिस पर एसआईयू विंग के प्रभारी एसआई राजू, मुख्य आरक्षी हरविंद्र, पवन, किशोर, धर्मवीर, ओमकार व महिला कर्मी चंद्र किरण ने सायं चार बजे महिला के घर पर दबिश दी।