कांगड़ा रक्कड़ के रक्कड़ क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक का शव ब्यास किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की जेब से सल्फास की गोलियां बरामद हुई हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अनमोल (21) पुत्र तिलक राज मंगलवार रात करीब दस बजे अपने घर से चला गया और जब काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने सोचा कि वह अपने ताया के घर सो गया होगा।
जहां पर वह अकसर जाकर सो जाता था। बुधवार सुबह युवक के ताया का लड़का जब घास लेने के लिए ब्यास नदी के किनारे से जा रहा था तो उसने वहां पर अनमोल की पेंट और चप्पलें पड़ी देखीं।