फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, पत्नी, वो और फिर हत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
एक शख्स को अपने दोस्त और पत्नी के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और इसके बाद आरोपी ने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। मामला हिमाचल शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र का है।
विज्ञापन


पुलिस थाने से लगभग दो किलोमीटर दूर चूहाबाग के पास बिहारी मूल के एक युवक ने नेपाली युवक की हत्या कर दी। युवक ने हत्या के बाद शव को सतलुज नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस शव की खोजबीन में जुट गई है। वारदात तीन अक्तूबर की है।

पुलिस के अनुसार बिहार निवासी 22 वर्षीय रमेश कुमार और नेपाल निवासी कुल प्रसाद चूहाबाग में इकट्ठे बैठे हुए थे। इसी बीच दोनों में कहासुनी हो गई और बात-बात में मामला इतना आगे बढ़ गया कि रमेश कुमार ने कुल प्रसाद की हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतक के शव को सतलुज नदी में फेंक दिया। स्थानीय व्यक्ति जसवंत सिंह ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच के दौरान बिहारी मूल के रमेश कुमार को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

अवैध संबंधों को लेकर हुआ था झगड़ा

पूछताछ में आरोपी ने सारा सच उगल दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव की खोजबीन शुरू कर दी है। मृतक की पुलिस को अभी तक सिर्फ कमीज ही मिल पाई है।

रामपुर पुलिस के डीएसपी सोम दत्त ने हत्या के मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने मृतक को मारने के बाद सतलुज में फेंकने की बात भी कबूल की है। आरोपी ने वारदात को अंजाम क्यों दिया, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबित कुल प्रसाद को अपनी पत्नी और रमेश कुमार के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दशहरे के दिन दोनों में झगड़ा हुआ था।

मामले की पुष्टि करते हुए रामपुर पुलिस के डीएसपी सोम दत्त ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल लिया है। वहीं आरोपी से मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें