फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध किया तो पीट डाला पति

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल सवारों ने एक कार का पीछा कर उसमें में सफर कर रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। महिलाएं कार में पीछे बैठी हुई थीं। बदमाश मोटरसाइकिल कार के साथ-साथ चला रहे थे।
विज्ञापन


जब इन बदमाशों की हरकतें हद से ज्यादा बढ़ गई तो उनका विरोध किया गया। यह बात बदमाशों को नागवार गुजरी। उन्होंने कार रुकवाकर कर कार चालक और उसके रिश्तेदार की पिटाई कर दी।

कार को तोड़ फोड़ कर फरार हो गए। हमलावर संख्या में तीन बताए जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मारपीट कर भाग गए बदमाश

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि वह अपनी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के साथ जुब्बड़हटी से आ रहा थे। बढ़ेरी के पास तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकल नंबर एचपी 14 ए- 4663 में आए।

आरोपियों ने उसकी कार रोकी। मारपीट की और भाग गए। इस संदर्भ में थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन्हें जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें