फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल टीम में फर्जी खिलाड़ी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर कॉलेज बास्केटबाल चैंपियनशिप में एक खिलाड़ी फर्जी नाम से खेल रहा था। शिकायत के बाद जांच हुई तो सच सामने आया। खुलासा होने के बाद भटोली कॉलेज की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। खिलाड़ी किसी दूसरे नाम से खेल रहा था। मैच के दौरान विवाद पैदा हुआ।
विज्ञापन


आरोप लगे कि भटोली कॉलेज से एक खिलाड़ी फर्जी नाम से खेल रहा है। मैच खत्म होने के बाद आयोजकों ने इसकी पड़ताल की। जब खिलाड़ियों के दस्तावेजों को जांचा गया तो पता चला कि खिलाड़ी दूसरे के नाम से टीम में खेल रहा है। आयोजकों ने पूरी टीम को डिसक्वालीफाई करते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

जीत कर हार गई भटोली की टीम

आर्गेनाइजिंग कमेटी के सचिव और फिजिकल एजूकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. प्रवीण रणौत ने संपर्क करने पर बताया कि भटोली कॉलेज की टीम को डिसक्वालीफाई घोषित कर दिया गया है। टीम का एक छात्र पिछले वर्ष किसी और नाम से खेला था। इस साल वह नाम बदल कर टीम की ओर से खेल रहा था। लिहाजा, टीम को बाहर कर दिया गया।

स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय घुमारवीं में मंगलवार को भटोली और धर्मशाला के बीच मैच खेला गया। करीबी मुकाबले में भटोली ने धर्मशाला को 57-55 से हराकर बाहर कर दिया। विवाद के बाद जब सच सामने आया तो भटोली की टीम बाहर हो गई। टीम जीतकर भी प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें