दिन दहाड़े शिमला के संजौली में डिंगू इस्टेट में एक मकान से चोर लाखों के गहने चुरा ले गए।
दिन दहाड़े शिमला के संजौली में डिंगू इस्टेट में एक मकान से चोर लाखों के गहने चुरा ले गए। इस बार चोर आईपीएच महकमे से सेवानिवृत्त एसडीओ के घर में दाखिल हुए और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर लिए। सोमवार को वह किसी काम से घर से बाहर गए थे।
चोर खिड़की के रास्ते घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़ा। यहां से सोने के आभूषण जिसमें मंगल सूत्र, हाथ के कंगन, सोने का हार, सोने की चूड़ियां और मोबाइल चुरा ले गए। घर पहुंचने के बाद चोरी का पता चला इस पर पुलिस को सूचना दी।
चोरी हुए आभूषण की कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।इस तरह की चोरी के मामलों को सुलझा पाना पुलिस के लिए मुश्किल रहता है। फिलहाल पुलिस ने इस संदर्भ में शिकायत के आधार पर थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।