शातिरों ने एक ज्वेलर को साढ़े चौबीस लाख का चूना लगा दिया। मामला हिमाचल के शिमला जिले के संजौली का है। शातिर पहले ज्वेलर के नियमित ग्राहक बने फिर ज्वेलरी खरीदी और अच्छे ग्राहक बनकर ज्वेलर का विश्वास जीता। इसके बाद शातिर अपने रिश्तेदारों को भी ज्वेलर शॉप में लाने लगे। इसके बाद साढ़े चौबीस लाख के आभूषण लिए और चेक भुगतान के लिए थमा दिया।
लेकिन चेक को कैश करने के लिए जब बैंक में लगाया तो खाते में पैसा न होने की वजह से चेक बाउंस हो गया। इस बारे में ज्वेलर ने खरीददारों को कॉल कर पैसा देने की बात की तो वह मुकर गए। शिकायत पर थाना ढली में मुकदमा दर्जकर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक संजौली में एक महिला ज्वेलरी की शॉप चलाती है।